आप सभी ने सुना होगा कि पढ़ाई करके अपने खुद के पैर पर खड़ा होना बहुत बड़ी बात है। लेकिन कई बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता और वह Google पर ढूंढते रहते हैं जैसे कि मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं ?आप अगर पढ़ाई करते हैं तो आपको एक अच्छी सी नौकरी और उसके बाद छोकरी मिल सकती है।
पढ़ाई करना उतना ही आवश्यक है जितना कार में पेट्रोल डलवाना। अगर कार में पेट्रोल नहीं होता तो वह चल नहीं सकती वैसे ही अगर आपके में नॉलेज नहीं होगा तो आप लाइफ में कहीं भी चल नहीं पाएंगे। और ज्ञान सिर्फ पढ़ाई करने से ही मिलता है इसीलिए पढ़ाई का हमारे जीवन में बहुत अमूल्य योगदान है।
यह तो बात हुई पढ़ाई की लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम चाह कर भी पढ़ नहीं पाते। कोई बच्चों को ऐसी समस्या होती है कि वह जब पढ़ने बैठते हैं तब उनको बाकी के काम याद आ जाते हैं। इसी कारण से उनका मन विचलित हो जाता है और वह पढ़ नहीं पाते। उदाहरण के तौर पर जब हम डिक्शनरी में कोई शब्द खोजने के लिए मोबाइल लेते हैं तो उसमें इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, जैसे सोशल मीडिया एप चलाने लगते हैं।
आधे घंटे बाद हमें याद आता है कि हमें यह वर्ड ढूंढना था और हम क्या टाइम पास कर बैठे। इसी वजह से हम आपको इस पोस्ट में आप कैसे टाइम का मैनेज करके पढ़ाई में अपना मन लगा सकते हैं उसके बारे में बताएंगे। आपके पास भी कोई अच्छा सा विचार है तो आप हमें कमेंट में जरिए बता सकते हैं।

अपने सिलेबस को पहचाने। Know Your Syllabus.
Table of Contents
स्टूडेंट्स अगर आपको कहीं पर जाना हो लेकिन आपको एड्रेस ही ना पता हो तो आप क्या जा सकते हैं? वैसे ही अगर आपको सीलेबस नहीं पता तो आप पढ़ ही नहीं सकेंगे।
कई बच्चे ऐसे होते हैं जो रास्ता नहीं पता लेकिन जाना चाहते हैं। वैसे ही अगर आप सीलेबस जानते हैं तो आपके लिए टाइम टेबल बनाना आसान रहेगा और उसे मैनेज करना भी आसान रहेगा। इसीलिए आप जिस भी कक्षा में या जिस भी क्षेत्र के एग्जाम देना चाहते हैं उसका सिलेबस कोई ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर ले।
टाइम टेबल बनाएं। | Make A Time Table
टाइम टेबल बनाना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आप टाइम टेबल नहीं बनाते तो आप के दिमाग में दबाव नहीं रहेगा। जब आप टाइम टेबल बनाते हैं तो वह आपको रिमाइंड करवाता है कि आपको यह चीज करनी है। कोई भी टाइम टेबल आप 21 दिनों तक फॉलो करते हैं तब वह आपकी आदत बन जाती है और आपको उसको देखने की जरूरत नहीं पड़ती। इसीलिए आप हर हफ्ते एक नया टाइम टेबल बनाएं।

यह टाइम टेबल आप अपनी पढ़ने की जगह पर चिपका सकते हैं उससे आपको रिमाइंड रहेगा कि यह चीज मुझे इतने बजे करनी है। इसीलिए टाइम टेबल जरूर बनाए और उसे फॉलो भी जरूर करें।
आपका दिमाग पढ़ाई में लगाए। | Concentrate On Your Study
दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि आपका दिमाग पढ़ाई में नहीं होता और आप पढ़ने बैठते हैं। उस टाइम ऐसा लगता है कि आपको किसी ने जबरदस्ती पढ़ने बिठा दिया हो। कभी ऐसी गलती ना करें। जब भी आपका पढ़ाई का मूड हो तभी आप पढ़ने बैठे। लेकिन समस्या रहती है कि कभी पढ़ाई का मन होता ही नहीं है। तो यह समस्या का उपाय लाने के लिए आप अपनी मनपसंद चीजें पहले करें और दिन में 3 से 4 घंटे मन लगाकर पढ़ाई करने का टाइम टेबल बनाएं। जिससे आपका पढ़ाई में मन भी लगेगा और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी।
अपना गोल पहचाने। | Know Your Goal
दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि हमें जो नहीं पढ़ना वह सब्जेक्ट हम पसंद कर लेते हैं और जो हमें पसंद नहीं वह हम पढ़ते हैं तब हमारा पढ़ाई में मन नहीं लगता। इस टॉपिक में हम दसवीं के बाद की बात कर रहे हैं। दसवीं तक तो आपको सभी सब्जेक्ट पढ़ने चाहिए। तो ऐसा विषय कभी ना पसंद करें जो आपको पढ़ना अच्छा नहीं लगता हो।
अभी के मार्केट के ट्रेड के हिसाब से इंजीनियरिंग के सब्जेक्ट स्टूडेंट ज्यादा ले रहे हैं क्योंकि हमारे समाज में यह एक गैरसमज है कि इंजीनियरिंग करने से अच्छी नौकरी मिल जाती है और अच्छी सैलरी भी मिलती है इसीलिए ना चाहते हुए भी बच्चे इंजीनियरिंग के सब्जेक्ट चूस कर देते हैं। और कई बार मां बाप भी प्रेशर करते हैं। हमारा सुझाव यह है कि पेरेंट्स भी अपने बच्चों को इंटरेस्ट को पहचाने और उन्हें उनकी पसंदीदा स्ट्रीम में जाने दे। उसे वह मन लगाकर पढ़ भी सकेंगे और Google Search भी नहीं करेंगे कि मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं? ?
पढ़ाई के लिए सही टाइम चुने।
दोस्तों आपने सुना होगा कि बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते थे कि आप अगर सुबह 4:00 बजे उठकर पढ़ते हैं तो आपको सब कुछ याद रह जाता है। इसके पीछे एक साइंटिफिक रीजन है आप 4:00 बजे उठकर पढ़ते हैं तो सब सो रहे होते हैं और उसकी वजह से आजू बाजू कोई आवाज भी नहीं रहती। इसकी वजह से आपका विचलित होना ना के बराबर है। इसीलिए आप पढ़ाई के लिए हमेशा सुबह का टाइम जरूर चुने। सुबह उठने के लिए रात को जल्दी सोया करे।
ब्रेक ले। | Take a Break
अगर आप कंटीन्यूअस पढ़ते हैं तो आपका दिमाग जल्दी थक जाता है। इसीलिए हमारा सुझाव यह है कि अगर आप एक घंटा पढ़ते हैं तो 1 घंटे में 45 मिनट पढ़ाई करें और 15 मिनट का ब्रेक ले।
ब्रेक में आप दोस्तों से बात कर सकते हैं। गाने सुन सकते हैं। मेडिटेशन कर सकते हैं। एक्सरसाइज कर सकते हैं। कुछ खा पी सकते हैं।
चॉकलेट रखें।
आपने सुना होगा कि डार्क चॉकलेट खाने से दिमाग में स्ट्रेस कम होता है। इसीलिए जब भी पढ़ाई करने बैठे अपने पास दो-तीन डार्क चॉकलेट जरूर रखें इससे आपका स्ट्रेस लेवल कम रहेगा और इससे पढ़ाई में ध्यान भी रहेगा।
मेडिटेशन करें।
दोस्तों मेडिटेशन करने से आपका ध्यान एक जगह पर केंद्रित रहेगा। हम आपको सुझाव देते है कि दिन में 15 मिनट मेडिटेशन जरूर करें। इससे आपका मन प्रफुल्लित रहता है और दिमाग की याद शक्ति बढ़ जाती है इससे आपका गुस्सा भी कम हो जाता है। इसलिए आपके टाइम टेबल में मेडिटेशन भी जरूर इंक्लूड करें।
कुछ चीजों से दूर रहे।
आप जानते हैं कि कई चीजें हमें पढ़ाई करने से दूर रखती है। अगर आप एक स्टूडेंट है तो इन चीजों से दूरी बनाए रखें। जैसे कि मोबाइल, टेलीविजन, मूवीस, पढ़ाई करते हो तब इन सारी चीजों को अपने से दूर रखें।
मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं का सारांश
इस Article में हमने आपको समझाया कि कैसे आप पढ़ाई में मन लगाकर अच्छे नंबर से पास हो सकते हैं उसके लिए आपको मन विचलित करने वाली चीजों से दूर रहना होगा, मेडिटेशन करना होगा, अपने पसंदीदा सब्जेक्ट को चुनना होगा, सुबह जल्दी उठकर पढ़ना होगा, अगर हम यहां सब करते हैं तो आप अच्छे नंबर से जरूर पास होगे।
आपको यह वाला Article कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। अगला टॉपिक आपको किस बारे में चाहिए वह भी हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। आप हमें कांटेक्ट मेल द्वारा ईमेल भी कर सकते हैं। जुड़े रहे हमारे साथ हम आपको ऐसे ही जानकारी बार-बार देते रहेंगे।
Read More:
- बिजनेस आइडिया : बिना पैसा निवेश किये कमाए ४०००० /महीना | Business Idea 2022
- [Top 3] Passive Business Ideas With Small Investment In 2022 | Make Money Online 2022
- Telecaller Meaning In Hindi | Telecaller के बारे में हिंदी में जानकारी 2022
- Best Course After 10th | Diploma in electrical engineering In Hindi 2022
- SIP Meaning in hindi 2022 | SIP क्या है , कैसे निवेश करे, रिटायर्मेंट का सारा प्लान